*जाम की जबरदस्त मार झेल रहा है शहर मुरादाबाद, अंदुरुनी इलाको में जाम से परेशान शहरवासी*

मंथन न्यूज़ मुरादाबाद रिपोर्ट वाजिद अली ।इस समय शहर जाम की जबरदस्त मार झेल रहा है लोगो बुरी तरह परेशान है ईद की तैयारी में लगे लोगो के लिये जाम मुसीबत साबित हो रहा है यूँ तो शहर में कोई खास ट्रेफिक नही लेकिन जाम की सबसे बड़ी वजह है लापरवाह प्रशासन, जिसे लोगो की समस्या की कोई फिकर नही, न कोई ट्रेफिक कंट्रोल की व्यवस्था है ना ही नियम कानून के पालन की, अगर प्रशासन को चिन्ता है तो बस दुपहिया वाहन चेकिंग की जिससे हज़ारों, लाखो के राजस्व की आमद हो जाती है।  लेकिन बिगड़ी यातायात व्यवस्था के लिए न कोई फिक्र है न कोई व्यवस्था।
शहर में जाम की कोई बड़ी वजह नही, बल्कि शहर में बेरोकटोक चल रहे ई रिक्शा है, जो शहर के भीतरी इलाको में घूस कर शहर को जाम के झोल में फसाते है। शहर में 1-2 की संख्या में नही बल्कि सेकड़ो की तादाद में ई-रिक्शा शहर की यातायात व्यवस्था को बिगाड़ रहे है। इतनी बड़ी संख्या में शहर में अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शाओं की चलने की वजह सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही है जो इनको शहर में चल कर यातायात व्यवस्था बिगाड़ने की इजाज़त दे रखी है क्योंकि जिस तरह शहर में ई-रिक्शा चल रहे है उससे यही अंदाज़ लगाया जा सकता है की इनको न तो नियम कोई फिक्र ओर न ही प्रशासन की, अगर प्रशासन इन ई-रिक्शाओं पर शहर में चलने पर पाबंदी लागए तो शहर में काफी हद तक जाम की समस्या से निबटा जा सकता है।