मंथन ऩ्यूज शिवपुरी शिवपुरी ब्यूरो। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया 15 जून 2017 को शिवपुरी के एक दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर समीक्षा करेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्रीमती सिंधिया 15 जून 2017 को प्रात: 10 बजे शिवपुरी से जलावर्धन योजनांतर्गत चले रहे मड़ीखेड़ा पर इंटैकबैल पर सम्पबैल के कार्य का अवलोकन, चांड पर फॉरेस्ट चौकी के पास रॉ वॉटर पाईप लाईन का अवलोकन, सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का अवलोकन, खूबत घाटी पर डाली जा रही क्लीयर वॉटर पाईप लाईन का अवलोकन करेंगी। दोपहर 01 बजे शिवपुरी आगमन एवं पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्माणाधीन सौन चिरैया से भूत पुलिया सड़क, व्हीआईपी रोड की पुलिया एवं नगर पालिका द्वारा निर्माणाधीन वाइपास से रेल्वे स्टेशन सड़क का निरीक्षण करेंगी। दोपहर 02 से 2.30 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। दोपहर 02.30 बजे नाला सफाई एवं शेष पीडब्ल्यूडी एवं नगर पालिका द्वारा निर्माणाधीन राजेश्वरी रोड़ एवं पुलिया के चले रहे कार्य, ठंडी सड़क का नाला, प्राईवेट बस स्टेण्ड पर नाला सफाई का निरीक्षण, रामपौर दरवाजा के पास नाला सफाई, आदर्श कॉलोनी के पास नाला सफाई कार्य का अवलोकन करेंगी। दोपहर 03.30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जलावर्धन योजना, पीडब्ल्यूडी एवं नगर पालिका की सड़कों की प्रगति तथा नाला सफाई कार्य की समीक्षा करेंगी। इसके उपरांत अपराह्न 04.30 बजे झांसी के लिए प्रस्थान करेंगी।

Post a Comment