जिला अध्यक्ष बीनू शर्मा का पोहरी बैराड़ प्रथम दौरे के दौरान महिला मोर्चा कार्येकर्ताओ ने किया स्वागत

मंथन न्यूज शिवपुरी ।भारतीय जनता पार्टी की  महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती बीनू शर्मा  का  पोहरी बैराड़ प्रथम दौरे के दौरान मंडल अध्यक्ष पोहरी प्रतिभा जैन और उनकी  कार्यकर्ताओं बहनो दुआरा भव्य स्वागत किया गया स्वागत के पश्चात  गायत्री कुशवाहा  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उपाध्यक्ष के निवास स्थान जल मंदिर रोड पोहरी पर बैठक का आयोजन किया गया ।इस दौरान जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा  बीनूशर्मा के साथ श्रीमती सरोज धाकड जिला मंत्री श्रीमती प्रतिभा जैन पोहरी श्रीमती योगिता झोपे महिला आयोग आयोग सखी श्रीमती रेखा बंसल श्री मती नीलम बिंदल गुना राज महिला आयोग जिला सदस्य सुवेधा राजे आशा मित्तल इमरती शिवहरे  भी साथ  बड़ी संख्या में महिलाये बैठक  में शामिल रही इसके बाद अध्यक्ष बीनू शर्मा बैराड़ रवाना हुयी
जिला अध्यक्ष  बीनू शर्मा का बैडार में भी भव्य स्वागत किया गया श्रीमती रजनी सक्सैना ने अपनी समस्त कार्यकर्ताओं  बहनों के साथ श्रीमती बीनू शर्मा का पुष्पहार से स्वागत किया । जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा के दुआरा महिलाओं की समस्या को भी सुना गया वही कुछ समस्याओ का निराकारण भी किया गया ।