मंथन ऩ्यूज खनियाधाना :--- खनियाँधाना ब्लाँक काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सलीम खान एवं प्रवक्ता दिनेश कुमार झा के द्वारा बताया गया कि लोक निर्माण बिभाग द्वारा रेडी चौराहे से मायापुर तक नवीन सी.सी रोड का निर्माण किया जा रहा है एवं खनियाँधाना नगर की सीमा से सडक पर डिवाइडर निर्माण पिछोर लिंक रोड से नये अस्पताल तक व महाविद्यालय भवन के निर्माण हेतू न्यू बस स्टेन्ड पर सिलान्यास क्षेत्रीय बिधायक केे.पी. सिंह कक्काजू दिनांक 16/6/017 शुक्रवार को शाम 5 बजे अपने कर कमलों से करेंगें
इसके उपरांत रात्रि 8 बजे से नगर के टेकरी मंदिर पर जन संवाद कार्यक्रम मे भाग लेंगें एवं नगर व क्षेत्र की जनता से बिधायक के पी सिंह कक्का जू ने अपील की है कि उक्त समय व स्थान पर अपनी समस्याओं से अवगत कराय

Post a Comment