मन्थन न्यूज जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया जिले ग्राम रिछारी में 70 करोड़ रुपये लागत की नलजल योजना का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि गांव में साफ-स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो और महिलाओं को बिना श्रम के घर बैठे पानी मिले, यही हमारी प्राथमिकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए नलजल योजना की शुरूआत की गई है। अब क्षेत्र के 61 गांव को टंकियों के माध्यम से घर-घर तक टोंटी से पानी मिलेगा।
डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया के लाला के ताल पहुँचकर सुधार कार्यों का अवलोकन भी किया। ज्ञातव्य है कि जनसंपर्क मंत्री के निर्देश पर लाला के ताल के जीर्णोद्धार का कार्य दतिया नगर पालिका और जल संसाधन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। जनसंपर्क मंत्री ने जीर्णोद्धार कार्यों का जायजा लिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Post a Comment