यातायात पुलिस मुरादाबाद रिपोर्ट वाजिद - पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा यातायात पुलिस के कर्मचारियों (आरक्षी व होमगार्डस्) का सम्मेलन आहूत किया गया। जिन यातायात कर्मी की चौराहो पर यातायात को सुचारू बनाने हेतु डियूटी रहती है, उनका दायित्व होगा कि उन चौराहो पर किसी भी स्थिति में 50-50 मीटर तक वाहनों को पार्क न होने दिया जाये तथा किसी भी उच्चाधिकारी की गाड़ी के आवागमन के समय पूर्ण सम्मान दिया जाये। डियूटी के दौरान अपने कर्तव्य का दृढ़तापूर्वक निर्वहन करते हुए किसी भी जनसामान्य से दुर्व्यवहार न किया जाये। ड्यूटी को रोटेशन के अनुसार लगाया जाये। सम्मेलन मे यातायात कर्मचारियो की समस्याओं का सुना गया एवं समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
Post a Comment