राष्ट्रपति चुनाव के लिए मीरा कुमार होंगी विपक्ष की उम्मीदवार

मन्थन न्यूज़ दिल्ली राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए द्वारा रामनाथ कोविंद को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद अब विपक्ष ने भी अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार विपक्ष की उम्मीदवार होंगी। इसका ऐलान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की थी। राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार के चयन के लिए गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 17 विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में फैसला किया गया कि मीरा कुमार राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की साझा उम्मीदवार होंगी।