पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष धनपाल पहुंचे भाजयुमो कार्यालय, युवा मोर्चा ने किया सम्मान

मंथन न्यूज़ शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा बर्ग मोर्चा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष धनपाल यादव दादा का भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रथम बार भाजयुमो के जिला कार्यालय पर आने पर रविवार को जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू विरथरे ने नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धनपाल यादव दादा का शॉल एवं श्रीफल देकर शुभकामनाये एवं बधाई दी। इस मौके पर भाजयुमो के कई पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद थे। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजू शर्मा, जिला मंत्री राजीव जैन, गोलू व्यास, जिला संयोजक कपिल मिश्रा, नगर अध्यक्ष डेविड चौहान के साथ उनकी नगर के पधाधिकारी पंकज राठौर ,अंशु शर्मा, अतुल शुक्ला,विवेक तिवारी, हिमांशु अग्रवाल,पोहरी मंडल अध्यक्ष भरत धाकड़, कोलारस मंडल अध्यक्ष अजय रघुवंशी, प्रभात मिश्रा आदि कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहना कर धनपाल यादव को बधाई दी।