मंथन न्यूज़ दतिया । दतिया में आज प्रातः अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में जनसंपर्क,जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र जी ने किया योगासन ,मंत्री डॉ मिश्र ने कार्यक्रम में ग्यारह योगभ्यास करने वाले योगाचार्यों को सम्मान - पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर दतिया कलेक्टर श्री मदन कुमार , पुलिस अधीक्षक सहित बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि भी मौजूद थे।अधिकारियों,कर्मचारियों ,स्कूली बच्चों के साथ ही दतिया के आम जन ने भी बहुत उत्साह के साथ योग में भागीदारी की.प्रारम्भ मे मंत्री डॉ मिश्र ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।

Post a Comment