मंथन ऩ्यूज भोपाल शिवराज केविनेट की बैठक 11बजे बजे होगी मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल। भेल दशहरा मैदान पर किसान हित में कई घोषणाएं कर अनशन समाप्त करने के बाद इन घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए कैबिनेट बैठक बुलाई है। कहा जा रहा है कि यहीं समर्थन मूल्य से कम पर अनाज खरीदी को अपराध घोषित करने जैसे कई निर्णयों पर कैबिनेट की मुंहर लगेगी। मुख्यमंत्री नें इस बैठक में समर्थन मूल्य से कम पर खरीदी करने को अपराध घोषित करने, डिफाल्टर किसानों के ब्याज की माफी के प्रस्ताव, किसानों को लागत मूल्य के बराबर कीमत दिलवाने किसान लागत एवं विपणन आयोग के गठन, एक हजार करोड़ के मूल्य स्थिरिकरण कोष को गठित करने, किसानों को अनाज खरीदी के बाद आधा भुगतान नगद करने सहित कई फैसलों पर कैबिनेट की मुहर लगेगी।बैठक के मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र की कैविनेट प्रेस वार्ता बल्लभ भवन नें कमरा नः 216में रहेंगी जहॉ मंत्री डॉ मिश्र केविनेट में हुए फैसलो की जानकारी मिडिया को प्रेस कॉन्फ्रेन्स में सॉझा करेंगें

Post a Comment