मंथन न्यूज़ भोपाल जनसंपर्क, जल-संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र बुधवार 21 जून को दतिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग कार्यक्रम तथा ब्रम्हकुमारी आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। डॉ. मिश्र ग्राम रिछारी में पानी की टंकी एवं नल-जल योजना का भूमि-पूजन भी करेंगे।
जनसंपर्क मंत्री डॉ.मिश्र 21 जून की प्रात: ही रेडक्रास सोसायटी दतिया में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में हिस्सा लेंगे। इसके पश्चात जनसंपर्क मंत्री दोपहर में ग्राम बामरोल में पानी की टंकी एवं नल-जल योजना का भूमि-पूजन करेंगे।

Post a Comment