विधायक गुड्डन पाठक बनेंगे राष्ट्रपति चुनाव में प्रस्तावक

छतरपुर/ विजावर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुष्पेंद्र नाथ पाठक गुड्डन भैया संगठन के निर्देश पर दिल्ली में सम्पन्न होने जा रहे चुनाव में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रपति पद हेतु भाजपा संगठन के प्रत्याशी के प्रस्तावक के रूप में मौजूद रहेंगें।

 जिला संगठन के लिये यह गौरव की बात है कि जिले के विधायक श्री पाठक को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निर्वहन का मौका मिल रहा है।पूर्व में भी श्री पाठक राज्य सभा चुनाव के दौरान संगठन की ओर से मतदान अभिकर्ता ,एवं संगठन के राष्टीय अध्यक्ष माननीय अमित शाह जी के निर्वाचन के दौरान भी प्रस्तावक की जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके हैं।

विधायक श्री पाठक संगठन से मिले निर्देश पर अपने विधानसभा क्षेत्र विजावर के 19 ओर 20 जून के सभी कार्यक्रमों को स्थिगत कर दिल्ली रवाना होगें।