सी एम हेल्पलाईन पोर्टल पर दर्ज हो रही हैं जनसुनवाई में आई शिकायतें

मंथन न्यूज़ भोपाल प्रति मंगलवार हो आयोजित होने वाली जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों को सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर ऑनलाईन दर्ज किया जा रहा है। सम्भाग के सभी जिलों में इसकी शुरूआत जिला मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई से की गई है। जनसुनवाई में आने वाले आवेदकों का नाम, पता, मोबाईल नम्बर तथा आवेदन का विषय ऑनलाईन दर्ज करने के बाद मूल आवेदन पत्र को भी अपलोड किया जा रहा है।

इस प्रक्रिया में जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्र दर्ज होने के पश्चात आवेदक के मोबाईल पर एसएमएस द्वारा उसके आवेदन के पंजीयन की सूचना प्राप्त होगी। इसके पश्चात संबंधित विभाग को निराकरण के लिए भेजा जाएगा। निराकरण के पश्चात आवेदक के मोबाईल पर निराकरण के संबंध में सूचना प्राप्त होगी। आवेदक अपने आवेदन पत्र की अद्यतन स्थिति या कार्यवाही की जानकारी पोर्टल पर ही ऑनलाईन देख सकते हैं