मंथन ऩ्यूज शिवपुरी। करैरा थाने में आग लगाने की बात कहने वाली कांग्रेस विधायक का वीडियो वाइरल होने के बाद करैरा से कांग्रेस विधायक शकुंतला खटीक पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा कांग्रेेस के करैरा ब्लॉक अध्यक्ष वीनस गोयल पर भी मामला दर्ज किया गया है। विधायिका शकुंतला खटीक के विरुद्ध रात को करैरा थाने में आपराधिक प्रकरण दर्ज हो गया है। सूत्रों के अनुसार उनकी गिरप्तारी के लिए उनके निवास स्थान पर पुलिस ने छापा डाला लेकिन उनकी गिरप्तारी नही हो सकी। इसके अलावा ब्लॉक् कॉंग्रेस अध्यक्ष वीनस गोयल और अन्य पर भी मामला दर्ज किया गया है। विदित हो कि कांग्रेस एमएलए श्रीमती खटीक ने बंद के दौरान अपने समर्थकों को थाने में आग लगाने का निर्देश दिया था वही वीनस गोयल ने कहा था कि यदि करैरा टीआई नही हटे तो कत्ले आम हो जाएगा। इन सब के बीच भाजपा ऩेताओ ने एक जुट होकर शकुन्तला खटीक पर कार्यवाही की मॉग के लिए करैरा एसडीओपी को ज्ञापन भी सोपा था ।

Post a Comment