उत्तर प्रदेश भगतपुर रिपोर्ट वाजिद । थाना मूंडापांडे क्षेत्र की पुलिस चौकी करनपुर से मात्र एक किमी दूर स्थित ग्राम मातीपुर उर्फ मैनी निवासी अनबार हुसैन अपने परिवार के साथ अपने मकान मे सौ रहे थे तथा पशु पास के ही एक कमरे के पास बंध रहे थे कि रात मे किसी समय पशु चोर घुस गए तथा चालिस हजार रुपये की कीमत का बैल चुरा कर ले गए । परिजनो ने सुबह उठकर देखा तब बैल गायब था तब परिवार के लोगो ने बैल की आस पास मे तलाश की परन्तु उसका कोई पता नही चला ।
आज बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों ने करनपुर पुलिस चोकी पर जाकर तहरी दी तब चौकी प्रभारी ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने के बजाय चोरी जैसे मामले को भी जांच करने का बहाना बनाकर टरका दिया परिजनो मे पुलिस के प्रति मायूसी है ।
करनपुर चौकी क्षेत्र मे अभी भी पशु चोरो का आतंक बना हुआ है तथा पुलिस मुकदमा दर्ज न करके खाली आश्वासन देकर टरका देती है । जंहा गावों के लोग चोरो से परेशान है बही पुलिस की कार्रवाई से भी नाराज दिखाई दे रहे हैं ।

Post a Comment