जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्र का दौरा कार्यक्रम

मंथन ऩ्यूज भोपाल जनसंपर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र 16 जून को दतिया में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को सहायता राशि प्रदान करेंगे और स्कूल चलें हम अभियान में हिस्सा लेंगे तथा तीन चलित अस्पतालों का शुभारंभ करेंगे। डॉ. मिश्र शनिवार 17 जून को कुशवाह समाज के सामुदायिक भवन के शिलान्यास और रविवार 18 जून को ग्राम सीतापुर में पेयजल योजना के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। जनसम्पर्क मंत्री सोमवार की सुबह वापस भोपाल आएंगे।