आपसी भेदभाव और बुराई त्याग कर प्रदेश के विकास में सहभागी बनें -मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र

मंथन न्यूज दतिया जनसम्पर्क, जल-संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया में रामलीला, चल समारोह एवं रावण दहन के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जनसम्पर्क मंत्री ने लोगों का आव्हान किया कि आपसी भेदभाव तथा बुराई त्याग कर प्रदेश के विकास में सहभागी बनें। डॉ. मिश्र ने इस अवसर पर नागरिकों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएँ दी।

समारोह में सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद, श्री विक्रम सिंह बुंदेला, पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष श्री अवधेश नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी प्रजापति आदि उपस्थित थे।

आवासहीन परिवारों को सहायता राशि वितरित

जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दशहरा समारोह के अवसर पर दतिया में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 428 हितग्राहियों को एक-एक लाख रुपए की राशि प्रदान की। इस मौके पर 11 हितग्राहियों को राशि वितरित कर योजना के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया गया।

डॉ. मिश्र ने किया सूखाग्रस्त ग्रामों का भ्रमण

डॉ. नरोत्तम मिश्र ने दतिया जिले के सूखा प्रभावित ग्रामों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान डॉ. मिश्र प्रभावित किसानों से भी मिले। उन्होंने प्रभावित किसानों को आश्वस्त किया कि किसी भी संकट की स्थिति में सरकार हर संभव मदद करेगी। किसानों ने समय पर पानी न बरसने के कारण उत्पन्न स्थिति से जनसंपर्क मंत्री को अवगत कराते हुए बताया कि खरीफ की फसल खराब हुई है।

जनसम्पर्क मंत्री ने किसानों से कहा कि फसलों का बीमा करायें तथा भावांतर भुगतान योजना में पंजीयन करवाएं। जनसंपर्क मंत्री ने किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।