पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ भोपाल - प्रदेश में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए सरकार एक बार फिर राज्य लोकसेवा आयोग के जरिए 1400 डॉक्टरों की भर्ती कराएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रस्ताव राज्य लोकसेवा आयोग को भेज दिया है।

विधायकों के डॉक्टरों की कमी का मुद्दा उठाने पर यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह ने विधानसभा में पिछले दिनों दी। प्रदेश में कुल सात हजार डॉक्टरों के पद हैं। फिलहाल लगभग तीन हजार डॉक्टरों के पद खाली हैं। महिला डॉक्टरों की बहुत कमी है। इसे दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पिछले साल 1 हजार 800 पदों पर राज्य लोकसेवा आयोग के जरिए भर्ती कराई थी, लेकिन सिर्फ 800 डॉक्टर मिले। इसमें भी करीब 200 ने ज्वाइनिंग ही नहीं दी। एक बार फिर डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए परीक्षा होगी।

Post a Comment