उन्होंने कहा कि प्रदेश और केन्द्र सरकार युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित कर हुनर सिखा रही है, ताकि युवा विभिन्न कंपनियों में रोजगार स्थापित कर सके। उन्होंने कहा कि जो युवक स्वरोजगार स्थापित करना चाहते हैं उनके लिए भी प्रदेश सरकार अवसर दे रही है। दो करोड़ तक के ऋण पर गारंटी मप्र शासन दे रहा है। इससे पूर्व प्राचार्य एमएल प्रभाकर ने स्वागत भाषण देते हुए अतिथियों का स्वागत किया। नोडल अधिकारी प्राध्यापक डॉ. रविकांत ने मेले के संबंध में जानकारी दी। रोजगार मेले में 44 युवकों को रोजगार मिला, जबकि 509 युवाओं ने पंजीयन कराया था।
161 युवाओं की काउंसलिंग, 92 छात्र-छात्राओं को पीएससी परीक्षा का मार्गदर्शन दिया गया तथा 281 युवाओं ने स्वरोजगार योजना में पंजीयन कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रतन सूर्यवंशी ने किया। इस अवसर पर विपिन गोस्वामी, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, उपाध्यक्ष योगेश सक्सैना, डॉ. रामजी खरे, प्रो. डॉ. आरपी नीखरा, प्राध्यापकगण सुधीर पाण्ड़े, जयश्री त्रिवेदी, चंदन सिंह यादव, पुष्पा गहोई, निलय गोस्वामी तथा आरएस दांगी आदि उपस्थित रहे।
बॉक्स
छात्रवृत्ति के चैक वितरित किए-
कार्यक्रम के दौरान जनसंपर्क मंत्री ने पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति के चैक वितरित किए। उन्होंने मोहम्मद इशराज खां, उमाशंकर कुशवाहा, डॉली कुशवाहा व ज्योति विश्वकर्मा को चैक प्रदान किए।
बॉक्स
उत्कृष्ट कार्य के लिए नीरज शर्मा हुए सम्मानित
दतिया। शासकीय पीजी कॉलेज में आयोजित परीक्षाओं के दौरान सतर्कता से ड्यूटी करने पर पुलिस विभाग के नीरज शर्मा को जनसंपर्क मंत्री द्वारा शॉल-श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Post a Comment