मंथन न्यूज़ रिपोर्ट हितेश जैन पोहरी | शिवपुरी जिले की पोहरी तहसील में कल दिनांक ०६/०७/२०१७ को शासकीय महाविद्यालय में मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन योजना के पंजीयन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जहा तहसील प्रभारी श्री निखिल कपूर ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन के निर्देश अनुसार कौशल संवर्धन योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा पंजीयन हेतु आधार कार्ड एवं अंकसूची लाना अनिवार्य है इस योजना की जानकारी महाविद्यालय में आईटीआई प्राचार्य नीरज गुप्ता के द्वारा दी दी गई इस कार्यक्रम में महाविद्यालय पर समस्त स्टाप मौजूद रहा

Post a Comment