मंथन ऩ्यूज शिवपुरी ब्यूरो। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने कहा कि सिंध जलावर्धन एवं सड़कों पर नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नाल कुशवाह व कांग्रेस श्रेय लेने की आदत से बाज आए। उन्होंने बताया कि शिवपुरी के विकास कार्यो के लिए स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के नेतृत्व में शिवपुरी से भाजपा कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिला तब मुख्यमंत्री ने सिंध जलावर्धन, सड़क, सीवर व शहर के विकास कार्यो का बिन्दुवार चर्चा की। शहर के सारे विकास कार्य भाजपा सरकार के द्वारा कराए जा रहे हैं। विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया निरंतर प्रयासरत हैं। वह प्रति सप्ताह सिंध जलावर्धन, सड़कों, स्वच्छता सहित नाले सफाई के लिए मॉनीटरिंग कर रही हैं। तथा डे वाय डे प्लान तैयार कराकर प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित कर रहीं हैं। उसकी के परिणाम स्वरूप आज सिंध जलावर्धन, सड़क, व शहर का सौन्दर्यीकरण आदि कार्य प्रगति की ओर है। जिस पर कांग्रेस अब छोटी मानसिकता का परिचय देकर छोटी राजनीति करते हुए झूठे श्रेय लेने का षड्यंत्र रच रही है। लेकिन शहर की जनता समझदार है। वह जानती है कि शहर में होने वाले विकास कार्यो के लिए स्थानीय विधायक एवं मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे किस तरह मेहनत कर रहीं है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने कहा कि कांग्रेस झूठा श्रेय लेने से बाज आए।

Post a Comment