भावान्तर योजना में अब होगा 15 अक्टूबर तक पंजीयन

मंथन. न्यूज भोपाल राज्य शासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार भावान्तर योजना की पंजीयन अन्तिम तिथि 11 अक्टूबर से बढ़ाकर 15 अक्टूबर कर दी गई है। मध्य प्रदेश शासन कृषि कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार भावान्तर भुगतान योजना के पोर्टल पर किसान निकट के खरीदी केन्द्र पर जाकर 15 अक्टूबर तक पंजीयन करा सकते हैं

कलेक्टर डॉ. सुदाम खाडे ने जिले के किसानों से आग्रह किया है कि वह भावांतर भुगतान योजना का लाभ लेने के लिए समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों या कृषि उपज मंडी जाकर अपना पंजीयन ऑनलाइन पोर्टल पर अवश्य कराएं । उन्होंने कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे किसानों को पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन के लिए प्रेरित करें और अधिकाधिक किसानों का पंजीयन करवाएं।