नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिये आनलाइन आवेदन आमंत्रित

मंथन न्यूज़ भोपाल प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय ने बताया कि विद्यालय में कक्षा छटवीं वर्ष 2018 मे प्रवेश हेतु चयन परीक्षा के लिए आवेदन इस वर्ष आनलाइन आमंत्रित किए गए है। उन्होने बताया कि ऑनलाइन आवेदन ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रो में स्थित समग्र सेवा केंद्र एवं जवाहर नवोदय विद्यालय मे भी भरे जा सकेगे।

प्राचार्य ने बताया कि कक्षा छटवी में प्रवेश हेतु परीक्षा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आगामी 10 फरवरी 2018 को आयोजित होगी। जिले में कक्षा पांचवी में अध्ययनरत अभ्यर्थी जिनकी जन्मतिथि 1 मई 2005 से 30 अप्रैल 2009 के बीच हो वे आवेदन कर सकते हैं । विद्यार्थी जिस विद्यालय मे कक्षा पांचवीं मे अध्ययनरत है, के प्रधानाचार्य के द्वारा छात्र से संबंधित जानकारी का प्रमाण पत्र जिसमें छात्र का नाम, माता पिता का नाम, जन्मतिथि एवं कक्षा 3,4, 5 में प्रवेश एवं उर्त्तीण का वर्ष, सत्र अंकित होने पर आवेदन करने हेतु पात्र होगे। आनलाइन आवेदन अपलोड करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2017 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए विद्यालय की वेबसाइट एवं निकटतम जवाहर नवोदय विद्यालय से संपर्क किया जा सकता है।