उन्होंने कहा कि अगले वर्ष चुनाव हैं, इसलिए जनवरी से काम कराना शुरू करेंगे। शुक्रवार और शनिवार दो दिन तक भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में राज्यमंत्री यही बात दोहराते रहे।
दोनों दिन कार्यकर्ता क्षेत्र की समस्याएं बताते रहे, जबकि राज्यमंत्री अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताते रहे। मंत्री के इस बयान की कार्यकर्ता भी दबी जुबान से आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि चुनाव के समय जनता के बीच हम वोट मांगने जाते हैं और अब मंत्री विकास कार्यों को लेकर इस तरह की बातें कर रहे हैं।

Post a Comment