समय आने पर हिसाब चुकाया जाएगा - राहुल गांधी

समय आने पर चुकता होगा हिसाब : राहुल
मंथन न्यूज़ - अमेठी सांसद राहुल गांधी गुरुवार शाम निर्धारित समय से ढाई घंटे की देरी से पहुंचे। इस दौरान उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया और थानों में कांग्रेसियों से खराब व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया। इस पर राहुल ने कहा कि समय आने पर सब हिसाब चुकता होगा।
शाम पांच बजे राहुल गांधी जब नगर पंचायत नसीराबाद पहुंचे तो छतोह के ब्लाक अध्यक्ष अनुराग ¨सह, मोहम्मद नूरी आदि ने स्वागत कर उनसे नसीराबाद के विकास की मांग की मांग की और समस्याओं का पु¨लदा सौंपा। नूरी ने नसीराबाद में उद्योग, कारखाने व शिक्षा के लिए कालेज की मांग की। साथ ही नगर पंचायत में व्याप्त अनियमितताओं के बारे में भी बताया। इसके बाद धरई गांव के पास ग्राम सभा अटावां के संतराम पासी राम सजन राकेश रामबदन चौहान आदि ने त्रिलोकपुर जाने वाला मार्ग बनवाने के लिए कहा।
लगभग सात बजे जब राहुल गांधी का काफिला नगर पंचायत परशदेपुर पहुंचा तो वहां पर महामंत्री संजय मिश्रा, एसपी ¨सह, संजय श्रीवास्तव, जहीर, फूलचंद अबदुल समी खान, रामनरेश पासी आदि ने राहुल का स्वागत किया।
राजीवजी की तरह करें दौरा
राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा जोश दिखा। वहीं, उनके मन की बात भी सामने आ गयी। कार्यकर्ताओं ने सांसद से कहा कि वे राजीव गांधी की तरह क्षेत्र का दौरा करें तभी कांग्रेस मजबूत होगी। थाने में किस तरह कार्यकर्ताओं के साथ सुलूक किया जा रहा है इस पर भी बात कही गयी। राहुल गांधी ने सिर्फ इतना कहा कि समय आने पर हिसाब चुकाया जाएगा।