द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह इस सिलसिले में 10 अक्टूबर को अमेठी जाएंगे. इस सिलसिले में एक बीजेपी नेता ने कहा कि पार्टी पिछली बार जिन सात सीटों पर चुनाव नहीं जीत सकी थी, उन सभी सीटों पर ये कार्यक्रम शुरू करेगी. पिछली बार इन सीटों पर कांग्रेस और सपा ने जीत हासिल की थी. दरअसल बीजेपी का मानना है कि 2009 की तुलना में 2014 के चुनावों में उसको इन सीटों पर अपेक्षाकृत अधिक वोट मिले थे. इसलिए आगामी चुनावों के लिहाज से पार्टी अभी से ही इन सीटों पर फोकस कर रही हैं पिछली बार यूपी की इन सात सीटों में से अमेठी और रायबरेली सीट से क्रमश: राहुल गांधी और सोनिया गांधी जीते थे. बाकी पांच सीटों पर सपा विजयी हुई थी. सपा की तरफ से मुलायम सिंह यादव (आजमगढ़), डिंपल यादव (कन्नौज), तेज प्रताप यादव (मैनपुरी), धर्मेंद्र यादव (बदायूं) और अक्षय यादव (फिरोजाबाद) जीते थे.

Post a Comment