मंथन न्यूज पंचकूला पुलिस शिकंजे में हनीप्रीत की हालत बिगड़ गई है. पंचकूला के चंडी मंदिर थाने में बंद हनीप्रीत के सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया है. आज उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड ली जाएगी. हलावात में हनीप्रीत की पहली रात भारी बेचैनी में गुजरी. कल आधी रात में पंचकूला के सिविल अस्पताल में उसका मेडिकल टेस्ट भी कराया गया.
38 दिन से सारी दुनिया की नज़रों से ओझल रही हनीप्रीत अब मीडिया और उसके सवालों से बच नहीं सकी. कभी कैमरे पर तरह की अदाओं से इतराने वाली और 21 तरह के किरदार बदलने वाली हनीप्रीत मीडिया से बचने के लिए चेहरा ढंके तेज़ कदमों से भागती जा रही थी. उससे कई सवाल हुए, लेकिन वो एक ही रट लगाए है कि वो बेकसूर है.

Post a Comment