डॉ. राव कृषि विश्‍वविद्यालय ग्वालियर के कुलपति नियुक्त

मंथन न्यूज भोपाल कुलाधिपति और राज्यपाल श्री ओम प्रकाश कोहली ने डॉएस.केराव, पूर्व निदेशक, रिसर्च सर्विसेस, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, हैदराबाद को राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्‍वविद्यालय, ग्वालियर के कुलपति के पद पर नियुक्त किया है।

डॉराव की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष की कालावधि के लिए की गई है।