राजभवन में दशहरा मिलन समारोह

मंथन न्यूज भोपाल राज्यपाल श्री ओम प्रकाश कोहली की उपस्थिति में आज शाम राजभवन में दशहरा मिलन समारोह आयोजित किया गया। श्री कोहली ने समारोह में शामिल विशिष्टजनों को विजयादशमी की बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

दशहरा मिलन समारोह में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, लोक निर्माण मंत्री रामपाल सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी, पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला, विश्वविद्यालयों के कुलपति, धर्मगुरू, प्रशासनिक तथा पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी, पत्रकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे