महात्मा गांधी ने विन्रमता की शिक्षा दी - राज्यपाल

मंथन न्यूज भोपाल राज्यपाल श्री ओम प्रकाश कोहली ने गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनका पुण्य स्मरण किया है। राज्यपाल श्री कोहली ने कहा है कि गांधी जी सादगी प्रिय थे, उन्होंनें विनम्रता की शिक्षा दी तथा विश्व को सत्य, अहिंसा, शांति, सदभाव और एकता का संदेश दिया। राज्यपाल कोहली ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर उन्हें भी नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।