मंथन न्यूज़ - नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी आज से अपने सुरक्षित बचपन सन्देश यात्रा की शुरुआत मध्य प्रदेश के इंदौर से कर रहे हैं. इंदौर के होलकर साइन्स कॉलेज से यात्रा की शुरुआत के साथ सत्यार्थी 11 हजार की किलोमीटर की इस यात्रा का समापन 16 अक्टूबर को दिल्ली में करेंगे.
कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या चुनाव के पहले कैलाश सत्यार्थी किसी राजनैतिक पार्टी को ज्वाइन करना चाहते हैं क्योंकि उन्हें काफी लम्बे समय बाद इस तरह की यात्रा पर जाने की जरूरत हुई है.
राजनैतिक गलियारों में ऐसे कई सवाल उठाए जा रहे हैं कि जिस मुद्दे को लेकर यह यात्रा निकाली जा रही है वो दूर दूर तक नहीं दिखाई दे रही है.

Post a Comment