राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी को सीबीआई ने भेजा समन

Related imageमंथन न्यूज़ - सीबीआई ने रेलवे होटल टेंडर मामले में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव को पांच और उनके बेटे तेजस्वी यादव को छह अक्टूबर को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। इससे पहले लालू यादव को 3 अक्टूबर और तेजस्वी को 4 अक्टूबर को सीबीआई के समक्ष पेश होना था। लालू और तेजस्वी ने इसके लिए और समय मांगा था। इसके बाद सीबीआई ने दोनों को पांच और छह अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा है