भोपाल, होशंगाबाद और नरसिंहपुर स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी

मंथन न्यूज़ पूनम पुरोहित भोपाल -पुलिस के डॉयल 100 नंबर पर मध्यप्रदेश के भोपाल, होशंगाबाद और नरसिंहपुर स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना के बाद बम स्कॉड मौके पर पहुंची और आरपीएफ और जीआरपी के साथ मिलकर सर्चिंग शुरू की। जानकारी के मुताबिक पुलिस को फोन कर किसी व्यक्ति ने कहा था कि इन तीनों स्टेशनों पर बम रखे हैं, इसके बाद फोन कट गया।
bomb station police 2017104 153425 04 10 2017पुलिस फोन नंबर से लोकेशन भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। सूचना मिलने के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया, यात्री भी बम रखे होने की बात सामने आते ही घबरा गए थे। हालाकि अभी तक की जांच में कही से भी बम रखे होने की बात सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि किसी ने पुलिस को परेशान करने के लिए यह फोन किया था। लेकिन ऐसी किसी सूचना को हल्के में नहीं लिया जा सकता, ऐसे में पुलिस ने तुरंत इसकी जानकारी रेलवे पुलिस को दी।