केरल में बोले योगी- ‘जिहादी आतंकवाद’ को बढ़ावा देती है राज्य सरकार

मंथन न्यूज़ पूनम पुरोहित -उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केरल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ‘जन रक्षा यात्रा’ में शामिल हुए। वहां एक रैली को संबोधित करते हुए योगी ने माकपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि माकपा धर्मनिरपेक्षता के बारे में नारा बुलंद करती है लेकिन ‘जिहादी आतंकवाद’ को बढ़ावा देती है। केरल की पवित्र भूमि पर यह अस्वीकार्य है।
UP chief minister Yogi Aditya Nath in kerala BJP jan raksha yatra Kerala govt protecting jihadisयोगी ने आगे कहा कि केरल की भूमि पर तो केवल राष्ट्रवादी विचारधारा को ही बढ़ावा दिया जाना चाहिए। सनातन हिंदू परंपरा में केरल का एक महत्वपूर्ण स्थान रहा है लेकिन आश्चर्य है कि कैसे साम्यवाद की ‘विदेशी विचारधारा’ इस राज्य में अपनी जगह बना ली। भाजपा केरल को ‘लाल सलाम’ की भूमि नहीं बनने देगी। उन्होंने कहा कि यदि सीपीआई (एम) लोकतंत्र में विश्वास रखती है तो उसे केरल में होने वाली राजनीतिक हत्याओं के बारे में उठे सवालों के जवाब देना होगा।



इतना ही नहीं एक इंटरव्यू में योगी ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित और राजनीतिक हत्याओं के मामलों पर राजनीति नहीं करती। योगी ने आगे कहा कि जिहाद पूरे देश के लिए खतरा है और इसको केरल सरकार द्वारा राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है। योगी बोले कि राज्य में लव जिहाद भी एक मुख्य समस्या है और केरल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। योगी ने आरोप लगाया कि सरकार राजनीतिक कारणों से ऐसे मुद्दों पर आंख मूंद लेती है। योगी ने केरल के बहुचर्चित कथित लव जिहाद मामले में केरल हाईकोर्ट के फैसले को एतिहासिक बताया।