मतदाताओं काे सौदेबाजी स्‍वीकार नहीं: योगी आदित्‍यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर और फूलपुर का चुनाव भारतीय जनता पार्टी प्रचण्ड बहुमत से जीतेगी। उत्तर प्रदेश के जागरूक मतदाताओं ने वंशवाद और जातिवाद की राजनीति को खारिज कर विकास एवं सुशासन को सुना। इस अवसरवादी गठबंधन और सौदेबाजी को समझता अच्छी तरह समझता है।


यह गठबंधन भ्रष्टाचार, अलगाववाद और अराजकता को बढ़ावा देने वाला है। इसलिए किसी की प्रकार के नकारात्मक ताकत को एक सिरे से खारिज करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में कैम्पियरगंज की जनसभा में रवाना होने के पूर्व मीडियाकर्मियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह आश्वस्त है कि पार्टी काफी मजबूत स्थिति में है। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भाजपा के प्रत्याशियों को विजयी बनाएगी


प्रदेश में मूर्तियां तोड़े जाने को लेकर उन्होंने कहा कि पहले ही स्पष्ट किया गया है कि किसी की भावना से खिलवाड़ की छूट प्रदेश में किसी को नहीं दी जाएगी। इस प्रकार की नकारात्मक राजनीति को किसी भी स्थिति में कहीं से भी प्रश्रय नहीं दिया जाएगा। प्रदेश में शांति की स्थिति है, इस प्रकार की कोई भी घटना स्वीकार नहीं होगी।