पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ भोपाल -परिवहन विभाग ने कार टैक्सी में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य कर दिया है। फिटनेस के लिए आ रही गाड़ियों को लौटाया जा रहा है। चालकों ने इस मामले में आरटीओ को शिकायत की है
।

जानकारी के मुताबिक पिछले पांच दिन से यह निर्णय लागू कर दिया गया है। लेकिन इसे लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया गया। जब ओला और उबर जैसी कंपनियों में अटैच कार चालक फिटनेस कराने पहुंचे तो उन्हें लौटा दिया गया। टैक्सी चालकों ने बताया कि अगर नियम बना था तो हमें जानकारी दी जाना थी। कैमरे लगाने के बाद सवारी ही इसका विरोध करेगी। हमने इस बारे में आरटीओ जितेंद्र सिंह रघुवंशी से भी चर्चा की है। उन्होंने मदद का आश्वासन दिया है।

Post a Comment