उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के आज यानी 19 मार्च को एक साल पूरे हो गए हैं। बता दें कि योगी आदित्यनाथ के पास न तो खुद का कोई घर है और न ही जमीन लेकिन फिर जानें कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं सीएम..
मालूम हो कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक महंत हैं। उनके पास न तो खुद की जमीन है औक न ही कोई घर लेकिन उनकी लक्जरी कारों की लिस्ट जान आप हो जाएंगे हैरान। बता दें कि योगी आदित्यानाथ के पास 2004 में वो एक क्वालिस, एक टाटा सफारी और एक मारुति एस्टीम के मालिक थे लेकिन फिर बाद में 2009 में उन्होंने अपनी गाड़ियां बदल लीं। फिर उन्होंने सफारी और एक फोर्ड आइकॉन खरीदी।
2014 में योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा इलेक्शन में अपनी 72 लाख की प्रॉपर्टी बताई थी। जिसमें 21 लाख की टोयोटा फॉर्च्यूनर, 3 लाख की टाटा सफारी और 12 लाख की इनोवा शामिल थी। ये कहना गलत नहीं होगा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखपति हैं।
बता दें कि कारों के अलावा योगी आदित्यनाथ को हथियार रखने के भी शौक हैं। उनके पास 1 लाख 80 हजार की रिवॉल्वर और राइफल हैं।
योगी आदित्यनाथ को सोने की चेन पहनना भी काफी पसंद है। 2009 से उनके पास अष्ट धातु के कुंडल और सोने की चेन उनके पास है।

Post a Comment