योगी ने सपा-बसपा पर जातिवाद और वंशवाद की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और किसानों के बर्बाद करने वालों के दिन समाप्त गए हैं। अपनी सरकार की उपलब्धियों गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा अपने कार्यकाल में गरीबों को जितने मकान नहीं दे पाई उससे ज्यादा मकान बीजेपी सरकार ने गरीबों को दिए हैं। बाबा साहेब अंबेडकर के पंचतीर्थ को विकसित करने का काम मोदी सरकार ने किया, सपा और बसपा ने कुछ नहीं किया।
योगी ने कहा कि सपा के सत्ता में आने पर केवल सैफई का विकास होता था। बसपा सरकार बनने के बाद मायावती के गांव का विकास होता था। प्रदेश सरकार ने समान रूप से सभी जिलों में बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराई। इन्वेस्टमेंट समिट से प्रदेश के हर जिले में 8-10 करोड़ का निवेश किया जा रहा है।

Post a Comment