राजपूत समाज का आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग, भोपाल पहुंचने का आव्हान

रतलाम। राजपूत समाज को देश की रक्षा, आत्म स्वाभिमान और अपनी मातृभूमि का सेवक बताते हुए कहा कि राजपूत समाज सदैव देश के लिए जीया है। वर्तमान में शिक्षा का अभाव होने से समाज को पिछे रहना पड़ रहा है। समाज के युवाओं को उच्च शिक्षा की ओर ध्यान देना होगा और समाज को अपने पुराने गोरव को प्रदान करना होगा। यह बात
श्री राजपूत नवयुवक मंडल, न्यास एवं महिला मंडल द्वारा नववर्ष पर आयोजित समाज की सामूहिक गोठ में मुख्य अतिथि एडीएम कैलाशसिंह बुन्देला ने कही। राजपूत धर्मशाला पर आयोजित गोठ में अभा क्षत्रिय महासभा के प्रदेश पदाधिकारी अंगदसिंह भदोरिया, अर्जुनसिंह राठौर व शिवसिंह परिहार ने भी अपने विचार रखे। भोपाल में 8 अप्रैल को आयोजित आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग पर समाजजन से अधिक से अधिक की संख्या में उपस्थित रहने का आव्हान किया गया है।



अतिथियों का साफा बांधकर एवं पुष्पमलाओं से सम्मान किया। इस अवसर पर किशोरसिंह चौहान. रघुवीरसिंह सांकला, शैलेन्द्रसिंह देवड़ा, सुरेशसिंह सिसोदिया, डाडमसिंह राठौर, मनोहरसिंह चौहान, महेन्द्रसिंह चौहान, महेन्द्रसिंह पंवार, महिला मंडल अध्यक्ष मन्जुला गेहलोत, कृष्णा चौहान, उषा पंवार, सीमा देवड़ा, रंजना चौहान, गीता राठौर, वसुमति सिंह, प्रीति सोलंकी, राजेश्वरी राठौर सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। संचालन राजेंद्रसिंह गोयल ने किया। आभार अध्यक्ष सुरेशसिंह चावड़ा ने माना है।



परिणाम तक एक साथ मिलकर कार्य करने की आवश्यकता-पालीवाल
समाज को मजबुती प्रदान करने के लिए परिणाम तक सबको मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। यह बात महासंघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश पालीवाल के मुख्य आतिथ्य के रूप में कही। गुड़ी पड़वा एवं नवसंवत्सर के अवसर पर पालीवाल महाजन समाज की क्षेत्रीय महासंघ बैठक रतलाम में आयोजित की गई । जिसमें महासंघ के मेवाड़, मालवा एवं वागड़ क्षेत्र के 60 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। महासंघ के संविधान के पत्रक का वाचन समिति के जगदीशचंद्र पालीवाल द्वारा किया गया। जिसमें पदाधिकारियों विस्तृत चर्चा कर विभिन्न सुझाव प्राप्त किए। बैठक में समाज अध्यक्ष सुरेशकुमार पालीवाल ने अनुदान राशि देने की घोषणा की। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप पालीवाल के मुख्य आतिथ्य में प्रतिभाशाली बच्चों को समाज द्वारा पुरस्कृत किया। सोमेश पालीवाल ने बताया कि अंत में गुड़ी पड़वा के अवसर पर आयोजित गोठ में समाजजनों ने हर्षोल्लास से भाग लिया। कार्यक्रम में संजय पालीवाल, प्रकाशचंद पालीवाल, दिनेश पालीवाल, राजेश पालीवाल, महेश पालीवाल, ओमप्रकाश पालीवाल, अशोक पालीवाल, नारायण पालीवाल, श्याम पालीवाल, हेमलता पालीवाल आदि उपस्थित थे।