बिप्लब देब ने वहां मौजूद लोगों से कहा, "मुझे विकास के काम करने के लिए आप सबका आशीर्वाद चाहिए,अगर मैं कोई गलती करूं तो, कान पकड़ कर मेरी गलती ठीक कर सकते है. मैं एकदम नया हूं, मुझे आशीर्वाद दीजिए.
शुक्रवार को अपने शपथ ग्रहण समारोह में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने माणिक सरकार के पैर छूकर उनका आर्शीवाद लिया जिसके प्रधानमंत्री मोदी के और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत बीजेपी के कई बड़े नेता साक्षी बने. देब ने कहा " मैंने शपथग्रहण समारोह के दौरान माणिक सरकार के पैर इसीलिए छूएं क्योंकि मैं अपनी संस्कृति और परंपरा का आदर करता हूं. हमें त्रिपुरा में विकास के लिए माणिक सरकार जैसे अनुभवी नेता के मार्गदर्शन की ज़रूरत पड़ेगी."
मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद बिप्लब देब ने वहां मौजूद लोगों से कहा, "मुझे विकास के काम करने के लिए आप सबका आशीर्वाद चाहिए. गांव से लेकर शहर तक आप में से कोई भी मुझे अपना बेटा और भाई समझकर मेरे पास आ सकता है. अगर मैं कोई गलती करूं तो, कान पकड़ कर मेरी गलती ठीक कर सकते है. मैं एकदम नया हूं, मुझे आशीर्वाद दीजिए."
पहली बार त्रिपुरा में सत्ता में आई बीजेपी के मुख्यमंत्री के तौर पर बिप्लब कुमार देब ने शुक्रवार को शपथ ली. प्रधानमंत्री मोदी ने भी त्रिपुरा के विकास के लिए केन्द्र से हर-संभव सहयोग का आश्वासन दिया.
आप को बता दें कि त्रिपुरा में 25 साल पुरानी माणिक सरकार के साम्राज्य में सेंध लगाने वाली बीजेपी ने त्रिपुरा में अपने सीएम की ताजपोशी को ऐतिहासिक बना दिया. बिप्लब देब के ऐतिहासिक शपथग्रहण समारोह के लिए अगरतला में देश की सबसे बड़ी वीआईपी गैदरिंग हुई. प्रधानमंत्री मोदी, राजनाथ सिहं, एल.के. आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, अमित शाह समेत 13 बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शिरकत की. इसके अलावा 11 केन्द्रीय मंत्रियो और 350 वीआईपी इक्ट्ठा हुए. देश-विदेश से करीब 200 मीडियाकर्मी भी इस समारोह का हिस्सा बने. एटीएस के मुताबिक अगरतला एयरपोर्ट पर कुल 35 एयरक्राफ्ट का जमावड़ा हुआ जिनमें से कुछ को सिल्चर, गुवाहटी और कलकत्ता एयरपोर्ट पर पार्किंग के लिए भेजा गया. रिकॉड्स के मुताबिक ये समारोह देश का सबसे बड़ा शपथग्रहण समारोह है.
त्रिपुरा में बीजेपी को भारी बहुमत मिलने के साथ ही बिप्लब देब ने आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ-साथ, लाल कृष्ण आडवाणी,मुरली मनोहर जोशी व गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे. बीजेपी नेता जिश्नू देब्बाराम बर्मन ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. देब्बाराम अभी तक विधायक के रूप में चुने नहीं गए हैं क्योंकि चारिलम (अनुसूचित जनजाति सीट) विधानसभा क्षेत्र में सीपीएम उम्मीदवार राम नारायण देब्बाराम की मौत 11 फरवरी को चुनाव प्रचार के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हो गई थी. इस सीट के लिए चुनाव 12 मार्च को होंगे. बीजेपी ने 2013 में जिस तरह जीरो से 43 सीटों का सफर तय किया है वो बीजेपी की रणनीतिक सफलता को दिखाता है.

Post a Comment