मंथन न्यूज़ भोपाल -एससी एसटी एक्ट में संशोधन संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में दलितों द्वारा किए गए उग्र प्रदर्शन को लेकर सवर्ण समाज में खासा आक्रोश है। ऐसे में अब सवर्ण समाज भी आरक्षण के विरोध में सड़कों पर उतरने की तैयारी में है। प्रगतिशील ब्राह्मण संस्था के महासचिव पं.चंद्रशेखर तिवारी का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश के कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया। साथ ही सवर्णों की दुकानों को क्षति पहुंचाई। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों द्वारा सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार याचिका लगाना दुखद है। अब सवर्ण समाज भी सड़क पर उतरकर आरक्षण के विरोध में आंदोलन करेगा। सपाक्स के साथ ब्राह्मण, राजपूत, वैश्य, कायस्थ समेत समस्त सवर्ण समाज आरक्षण के विरोध में अपनी ताकत लगाएंगे। साथ ही उन राजनीतिक पार्टियों का सवर्ण बहिष्कार करेंगे, जो उनकी उपेक्षा करेगी।
Post a Comment