मंथन ऩ्यूज पटना : बिहार में जदयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय में होगी. इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे. बैठक में संगठन विस्तार के साथ-साथ वर्तमान राजनीति के मुद्दों पर चर्चा की जायेगी. मुख्यमंत्री जीएसटी को समर्थन किये जाने पर भी अपनी बात रख सकते हैं. साथ ही दो अक्तूबर से दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ शुरू होने वाले अभियान को लेकर भी पार्टी के नेताओं को टास्क दिया जायेगा.
जदयू कार्यकारिणी के सदस्य महागठबंधन दलों के द्वारा मुख्यमंत्री पर लगाये जा रहे आरोपों को भी बैठक में उठा सकते हैं. पिछले दिनों राष्ट्रपति उम्मीदवार के समर्थन और विरोध को लेकर महागठबंधन दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चलता रहा. इस पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने जहां अपनी पार्टी के नेताओं को इस तरह की बयानबाजी बंद करने और महागठबंधन में एकता की बात कही.

Post a Comment