
मंथन न्यूज़ पूनम पुरोहित शिवपुरी -
शहर के फिजिकल स्थित परशुराम चौराहे का जीर्णोद्घार अब नपा कराने जा रही है। 6 लाख की लागत से चौराहे को नए सिरे से विकसित किया जाएगा। बुधवार को नपाध्यक्ष मुन्नालाल, उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा सहित युवा ब्राह्मण समाज के देवेन्द्र शर्मा सहित, ब्राह्मण समाज के राजेन्द्र दुबे फिजिकल पहुंचे और चौराहे पर जीर्णोद्घार को लेकर रूपरेखा तैयार की। इस दौरान नपा के इंजीनियर आरडी शर्मा भी मौजूद थे। उपाध्यक्ष अन्नी ने बताया कि उक्त चौराहा पूरी तरह से जीर्ण शीर्ण हो गया था। अब इसे नए सिरे से तैयार किया जाएगा। नपा जल्द ही टेंडर बुलाने जा रही है जिसके बाद चौराहे पर मार्बल और ग्रेनाइट के साथ साथ पेड़ पौधे भी रोपित किए जाएंगे।
3 कैप्सन-नपा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अधिकारी मौके पर निरीक्षण करते हुए।
Post a Comment