पूनम पुरोहित मंथन न्यूज़ शिवपुरी -पोहरी बस स्टैंड पर स्थित होटल महामाया में मंगलवार दोपहर पहुंचे युवकों दीपेशसिंह चौहान और अनिल कुशवाह ने मुफ्त में खाना मांगा। होटल के स्टाफ से शराब की मांग की। इसको लेकर हुए विवाद के बाद दोनों ने होटल में तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि वहां काम करने वाले कर्मचारी राजू खान सहित होटल के अन्य स्टाफ के साथ मारपीट की। इसकी शिकायत होटल संचालक जीतू धाकड़ ने कोतवाली पहुंचकर दर्ज कराई।
मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे होटल महामाया पर आरोपी दीपेशसिंह चौहान निवासी फिजिकल रोड़ और अनिल कुशवाह निवासी नवाब साहब रोड पर खाना खाने पहुंचे। यहां आरोपियों ने होटल में काम करने वाले कर्मचारी राजू खान से शराब लाने के लिए कहा। जब उसने शराब लाने के लिए रुपयों की मांग की तो आरोपियों ने उससे कहा कि शराब के रुपए वह अपने मालिक से ले, वह खाना भी मुफ्त में ही खाएंगे। इस पर राजू ने उन्हें खाना देने से इनकार कर दिया तो दोनों आरोपियों ने होटल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। राजू और होटल के अन्य स्टाफ ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। बाद में दोनों आरोपी भाग गए। इसके बाद स्टाफ ने होटल के मालिक को घटना की जानकारी दी। इस पर होटल मालिक जीतू धाकड़ पुत्र ओमप्रकाश धाकड़ निवासी फतेहपुर राजू को लेकर वह कोतवाली पहुंचे और केस दर्ज कराया।

Post a Comment