मंथन न्यूज़ भोपाल। किसान आंदोलन को लेकर मप्र पुलिस को खुफिया सूचना मिली है कि आंदोलन और ज्यादा हिंसक हो सकता है। इस सूचना के बाद पुलिस हेडक्वार्टर ने केंद्र से पैरामिलिट्री फोर्स की 10 कंपनी और मांगी है। बता दें कि मंगलवार को ही मंदसौर में सीआरपीएफ की दो कंपनियां तैनात हुई थीं।
आईजी लॉ एंड ऑर्डर मकरंद देउस्कर ने बताया कि पुलिस ने केंद्र से पैरामिलिट्री फोर्स की 10 कंपनी की डिमांड की है, ताकि कानून-व्यवस्था को पटरी पर लाया जा सके।
इसके साथ ही पीएचक्यू ने सभी जिलों के एसपी को अलर्ट जारी किया है और किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार रहने के लिए कहा है। यह अलर्ट भी इंटेलीजेंस इनपुट के बाद जारी किया गया।

Post a Comment