सूरत. ट्रक ड्राइवर से मालिक बनने के सफर में तीन बैंकों को 1600 करोड़ का चूना लगाने वाले सिद्धिविनायक लॉजिस्टिक कंपनी के मालिक रूपचंद बेद की 50 करोड़ की संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जब्त की है। ईडी ने रूपचंद के सूरत और भरूच के होटल, लग्जरी कार, बंगलों के अलावा 2.77 करोड़ रुपए जब्त किए हैं।
बीते अप्रैल में रूपचंद बेद को बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और केनरा बैंक से 1600 करोड़ रुपए लोन लेकर वापस न करने के मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। रूपचंद पर आरोप था कि उसने 450 ट्रक खरीदकर उसके ड्राइवरों को मालिक बनाने का झांसा देकर उनसे पैसे ठगे थे।
सूरत और भरूच के होटल, सूरत, नवी मुंबई, पुणे और भरूच की आॅफिस, सूरत का बंगला, ऑडी कार क्यू 7, ए-4 जगुआर कार, बीएमडब्ल्यू कार, 2.77 करोड़ नगद और सूरत, उदयपुर, दादरा व नगर हवेली और ठाणे के फ्लैट।
क्या क्या जब्त
सूरत और भरूच के होटल, सूरत, नवी मुंबई, पुणे और भरूच की आॅफिस, सूरत का बंगला, ऑडी कार क्यू 7, ए-4 जगुआर कार, बीएमडब्ल्यू कार, 2.77 करोड़ नगद और सूरत, उदयपुर, दादरा व नगर हवेली और ठाणे के फ्लैट।

Post a Comment