मंगल पर फंसे' शख्स की गुहार पर सुषमा बोलीं- हम वहां भी भेजेंगे मदद

 दिल्ली.     दूसरे देशों में फंसे भारतीयों को हर मुमकिन मदद के लिए तैयार सुषमा स्वराज ने गुरुवार को ट्वीट किया, ''अगर आप मंगल ग्रह पर भी फंसे हैं तो इंडियन एम्बेसी आपकी मदद जरूर करेगी।'' दरअसल, एक ट्वीट के जवाब में सुषमा ने ये बात कही। यूजर ने कहा था, मैं मंगल पर फंस गया हूं...
- यूजर करण सैनी (@ksainiamd) ने @SushmaSwaraj और @isro को टैग करते हुए लिखा, ''मैं मंगल (मार्स) पर फंसा हूं। 987 दिन पहले मंगलयान से भेजा गया खाना खत्म हो गया है। मंगलयान-2 कब भेजा जाएगा?'' सुषमा ने इसी ट्वीट का जवाब दिया।मदद करेगा.


- बता दें कि विदेश मंत्री ट्विटर पर मदद मांगने वालों के लिए हमेशा आगे रहती हैं। देश के बाहर फंसे लोगों से लेकर वीजा-पासपोर्ट बनवाने तक में मदद करती हैं। कई बार लोगों को ट्विटर के जरिए ही मेडिकल वीजा दिलवा चुकी हैं।

 

पति के साथ शेयर फोटो चर्चा में रहा था

- सुषमा कई बार पर्सनल बातें भी ट्विटर पर शेयर करती हैं। पिछले साल उन्होंने पति के साथ एक फोटो शेयर किया था, जो काफी चर्चा में रहा था। कई बार यूजर्स के पर्सनल और हिलेरियस सवालों के जवाब भी बेबाकी से दे चुकी हैं। पति स्वराज कौशल उन्हें ट्विटर पर फॉलो नहीं करते हैं।  

- इस पर सवाल पूछे गए तो कौशल के जवाब वायरल हुए थे। कौशल को टैग करते हुए एक यूजर ने पूछा था, ''मिजोरम के पूर्व गवर्नर रहे और सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट कौन हैं? वो अपनी पत्नी को ट्विटर पर फॉलो क्यों नहीं करते हैं?'' इस पर उन्होंने लिखा- क्योंकि मैं लीबिया या यमन में नहीं फंसा हूं।

 

खाड़ी देशों से 80 हजार भारतीयों को निकाला
- सुषमा ने सोमवार को मोदी सरकार के तीन सालपूरे होने के मौके पर विदेश मंत्रालय के कामकाज का ब्योरा मीडिया के सामने रखा था। इस दौरान उन्होंने कहा, ''हमने खाड़ी देशों से 80 हजार भारतीयों को निकाला। सऊदी और यूएई में सबसे ज्यादा कामगार जाते हैं। वहां दो कंपनियों में दिक्कत आई। कुछ लोगों को वहीं दूसरी नौकरी मिल गई और कुछ देश वापस आ गए। मैंने पिछले दिनों गल्फ राजदूतों से इस बारे में बात की थी।"
- "लोगों को लाने पर एक रुपया भी खर्च नहीं हुआ। इसके लिए एक फंड होता है। भारत सरकार से पैसा नहीं लिया। उजमा का मामला है। वो विजिट वीजा पर गई थी। उसने वहां हमारी एम्बेसी को घर माना। ये मानवीय संवेदना का मामला है। इसमें पैसा नहीं देखा जाता।"