मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई संसाधन बढ़ाने के लिए लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करवाया जाए

मंथन न्यूज़ भोपाल - जनसंपर्क, जल-संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई संसाधन बढ़ाने के लिए लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करवाया जाए। डॉ. मिश्र आज दतिया में जल-संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।