मंथन ऩ्यूज सुनील ग्रोवर का अलगाव अभी भी दर्शकों को खल रहा है। हाल ही में एक फैन ने अपने ट्विटर हैंडल पर कपिल से सवाल किया।
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का अलगाव अभी भी दर्शकों को खल रहा है। हाल ही में एक फैन ने अपने ट्विटर हैंडल पर कपिल से इस बारे में सवाल किया है।
कपिल ने उनके और सुनील ग्रोवर के बीच हुए झगड़े की झलक को हाल ही में अपने शो पर दिखाया था। बता दें कि कपिल और सुनील का झगड़ा अभी तक सुलझा नहीं है और ना ही इसके कोई आसार नजर आ रहे हैं। बात फिर एक बार चर्चा में आई है क्योंकि कपिल के एक दर्शक ने उनसे सोशल मीडिया पर पूछा 'कपिल पाजी को वापस कब ला रहे हो'।
कपिल ने अप्रत्याशित रूप से उन्हें जवाब दिया और लिखा 'जब भी उनका दिल करे। मैं तो उन्हें कई बार बोल चुका हूं।'
बता दें कि सोनी चैनल पर आने वाले कपिल के शो को गिरती हुई टीआरपी का सामना करना पड़ा था। यूं तो सुनील के शो के दो किरदारों 'डाॅक्टर मशहूर गुलाटी' और 'रिंकू भाभी' के अधिकार सोनी के पास हैं लेकिन इसे करे कौन। सुनील की कपिल के शो में गैरमौजूदगी फैन्स को खल रही है।
गत 16 मार्च को कपिल शर्मा अपने साथियों के साथ मेलबर्न-दिल्ली फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे। नशे में उन्होंने अपनी टीम के सदस्यों के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया। सुनील के साथ हाथापाई भी की। हालांकि कपिल ने गलती का अहसास होने पर सुनील से सोशल मीडिया पर माफी मांगी, मगर बात नहीं बन पाई।

Post a Comment