जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र कर्नाटक में मोदी फेस्ट में शामिल होंगे

मंथन ऩ्यूज जनसंपर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र बुधवार 7 जून को भोपाल से वायुयान द्वारा मुम्बई जाएंगे। डॉ. मिश्र इसी शाम बेलगावी (बेलगांव) एयरपोर्ट पहुँचकर बगलकोट नगर जाएंगे। जनसम्पर्क मंत्री बगलकोट में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी देंगे। डॉ. मिश्र कार्यक्रम के पश्चात बगलकोट में ही रात्रि विश्राम करेंगे तथा 8 जून की सुबह बेलगावी से मुम्बई होकर रात्रि में भोपाल वापस लौट आएंगे।